spot_img

Thane: महाराष्ट्र : पीपल के पेड़ की अवैध कटाई के आरोप में ठाणे अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे: (Thane) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस (Police in Maharashtra’s Thane city) ने नगर निगम की अनुमति के बिना पीपल के पेड़ की कटाई के आरोप में एक अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पेड़ों की अवैध कटाई अपराध है और इसका उल्लंघन करने वालों को एक साल तक की जेल हो सकती है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छह जनवरी को जांच पर आए ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने पाया कि शहर के खोपट में स्थित कल्पना अस्पताल के परिसर की दीवार के निर्माण के लिए दशकों पुराने इस पेड़ को काट दिया गया था।

नौपाड़ा के थाना प्रभारी ने बताया कि नगर निगम की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ महाराष्ट्र (शहरी क्षेत्र) पेड़ों की रक्षा एवं संरक्षण अधिनियम और महाराष्ट्र संपत्ति विरूपण रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles