spot_img

THANE : आवश्यक सुरक्षा संसाधन की कमी

खतरे में दमकल कर्मियों की जान

ठाणे : ठाणे शहर में हाई टेंशन वायर से चिपके कबूतर को बचाने के लिए जब दमकल विभाग के कर्मी पहुंचे तो वे गंभीर दुर्घटना का शिकार हुए। हाई टेंशन वायर का झटका लगने के कारण दमकल कर्मी गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसका इस समय निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है । इस घटना को लेकर मनसे के जनहित व विधि विभाग के ठाणे शहर अध्यक्ष स्वप्निल महेंद्रकर ने अचंभित करने वाली जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि बचाव संसाधनों की कमी के कारण ही यह हादसा हुआ है। इसके साथ ही अप्रशिक्षित दमकल कर्मियों की भी भरमार है और सबसे अहम बात यह है कि दमकल कर्मियों को आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध ही नहीं कराया जा रहा है।जो चिंता का विषय है।
दमकल कर्मी को बिजली का जोरदार झटका लगा
जानकारी के अनुसार कोलशेत रोड स्थित हुआ वायर इंडिया कंपनी के समीप स्ट्रीट एवरेस्ट गिरीश गृहसंकुल के सामने हाई टेंशन वायर पर एक कबूतर चिपक गया। इस बात की जानकारी नागरिकों ने दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग के कर्मी इस कबूतर को बचाने के लिए जब हाई टेंशन वायर तक पहुंचे तो दमकल कर्मी को बिजली का जोरदार झटका लगा और वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। महिंद्रकर का कहना है कि यह दुर्घटना पूरी तरह से प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुई है। दमकल कर्मियों को आवश्यक सुरक्षा संसाधन नहीं उपलब्ध कराने के कारण यह हादसा हुआ है,लेकिन ऐसे संवेदनशील मामले की उपेक्षा निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।
डेढ़ सौ कर्मचारियों की ठेके पर कर दी गई नियुक्ति
स्वप्निल महिंद्रकर ने आरोप लगाया है कि दमकल विभाग में डेढ़ सौ कर्मचारियों की ठेके पर नियुक्ति कर दी गई है। लेकिन उन्हें आवश्यक और पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं दिया गया है । इसके साथ ही पुराने जो दमकल कर्मचारी हैं उन्हें भी अब तक आवश्यक सुरक्षा संसाधन प्रशासन की ओर से नहीं दिए जाने के कारण कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही है । कर्मचारियों को अपनी जान जोखिम में डालकर बचाव कार्य करना पड़ रहा है। ऐसी इस तरह की विस्फोटक जानकारी देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि दमकल कर्मियों को जॅकेट, ग्लोज, बुट के साथ ही अन्य सुरक्षा संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।जो चिंता का विषय है। इस दुर्घटना के लिए पूरी तरह दमकल विभाग के अधिकारी जिम्मेदार हैं।उन्होंने मांग की है कि लापरवाही बरतने वाले ऐसे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जो दमकल कर्मियों के जान की प्रवाह नहीं कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles