
ठाणे : मुंबई और ठाणे की सीमा पर स्थित कोपरी पुल का आखिरकार उद्घाटन राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे के हाथों किया गया। बहुप्रतीक्षित पुल को खोलने की मांग पहले से होती रही थी। आखिरकार अपने जन्म दिवस के मौके पर सीएम शिंदे ने कोपरी पुल का उद्घाटन कर मुंबई और ठाणे को अनुपम उपहार दिया है। पुल के शुरू होने से मुंबई ठाणे आने-जाने के दौरान किसी भी तरह की सड़क जाम की समस्या अब आगे पैदा होने वाली नहीं है। कोफरी पूर्ण का निर्माण एमएमआरडीए द्वारा किया गया है । जबकि कोपरी पुल उद्घाटन के अवसर पर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, विधायक निरंजन डावखरे, प्रताप सरनाईक, संजय केलकर, पूर्व विधायक रविंद्र फाटक, विभागीय आयुक्त डॉ. महेंद्र कल्याणकर, एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त एस.व्ही.आर. श्रीनिवासन, जिलाधिकारी अशोक शिनगारे, पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह आदि उपस्थित थे। स्कूल के विस्तारीकरण का काम एमएमआरडीए के माध्यम से किया गया है। पुल को बनाने में संपूर्ण खर्च एमएमआरडीए ने किया है। पुल की लंबाई 784 मीटर और चौड़ाई 37.04 मीटर है।


