spot_img

Thane : क्राइम ब्रांच कल्याण सर्कल हासिल किया पहला स्थान

Thane: Kalyan Circle Crime Branch Ranks First

3 हजार से अधिक मामलों का खुलासा
ठाणे : (Thane)
पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत क्राइम ब्रांच (Kalyan Circle of the Crime Branch under the Thane Police) के कल्याण सर्कल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से पूरे ठाणे शहर में पुलिस विभाग पर गर्व जताया जा रहा है। खाकी वर्दी में तैनात अधिकारियों और जवानों ने न केवल उल्लेखनीय आंकड़े दर्ज किए, बल्कि जनता का सुरक्षा पर भरोसा भी मजबूत किया है। यह सफलता पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे (Police Commissioner Ashutosh Dumbere) के मार्गदर्शन और सर्कल-3 के पुलिस उपायुक्त अतुल ज़ेंडे (Deputy Commissioner of Police Atul Zende) के नेतृत्व में मिली है। पिछले वर्ष 3 हजार से अधिक अपराधों का सफलतापूर्वक खुलासा कर कल्याण सर्कल ने जांच में तेजी, सटीकता और बेहतर समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

यह उपलब्धि केवल मामलों के निपटारे तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कई परिवारों को न्याय मिला है और क्षेत्र में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है। दिन-रात, त्योहारों की भीड़ या प्रतिकूल मौसम—हर परिस्थिति में पुलिस बल अपनी जिम्मेदारी पर डटा रहा। इस सफलता में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों, जांच अधिकारियों और सभी पुलिसकर्मियों की मेहनत और अनुशासन का अहम योगदान रहा है। अपराधियों की धरपकड़ में दिखाई गई तत्परता और पेशेवराना कार्यशैली ने विभाग की साख को और मजबूत किया है।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles