
ठाणे : शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को ठाणे के स्वातंत्रवीर सावरकर नगर में किया गया। इस अवसर पर शिवसेना के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते के साथ ही सांसद राजन विचारे,जिलाप्रमुख केदार दिघे,ओवला माजीवाडा संपर्क प्रमुख नरेश मणेरा,नवी मुंबई जिलाप्रमुख विठ्ठल मोरे, प्रवक्ता चिंतामणि कारखानीस, उपजिल्हाप्रमुख सुनील पाटील,महिला आघाडी की रेखा खोपकर,निमंत्रक व महिला शहर संघटक प्रमिला भांगे, विभागप्रमुख राजीव शिरोडकर के साथ ही बड़ी संख्या में शिवसेना के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार वागले इस्टेट परिसर के सावरकर नगर में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को वरिष्ठ शिवसेना नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान इस परिसर में शिवसैनिकों में एक अलग ही उत्साह देखा गया। प्रमिला भांगे के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते स्थानीय शिवसैनिकों को प्रोत्साहित किया।
आगामी राजनीतिक परिवर्तन को लेकर अभी से तैयारी में जुटे
आगामी राजनीतिक परिवर्तन को लेकर अभी से तैयारी में जुट जाएं। शिवसेना और शिवसैनिकों का उद्देश्य धोखाधड़ी और जालसाजी नहीं करना बल्कि समाजकरण करना है। इसी व्रत को लेकर आज सावरकर नगर में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया गया। गीतेते ने विश्वास व्यक्त किया कि इस जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से पहले की ही तरह आगे भी स्थानीय नागरिकों की विविध समस्याओं का समाधान स्थानीय शिवसैनिक करते रहेंगे।जबकि आयोजित कार्यक्रम के दौरान असंख्य शिवसैनिक उपस्थित रहे।


