spot_img

Thane: 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर 75 महिला शक्तियों का सम्मान

ठाणे : स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के निमित्त दिवा में भारतीय जनता पार्टी और तन्वी फाउंडेशन के माध्यम से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान स्थानीय स्तर पर 75 वें स्वतंत्रता दिवस के निमित्त 75 महिला शक्तियों का सार्वजनिक सम्मान किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए दिवा विभाग भाजपा महिला अध्यक्षा ज्योति राज कांत पाटिल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर अमृत महोत्सव के निमित्त यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा ठाणे शहर जिला अध्यक्ष निरंजन डावखरे और भाजपा की ठाणे जिला महिला अध्यक्षा मृणाल पेंडसे, संगठन महासचिव विलास साठे, सुजय पत्की, हर्षला बुबेरा, शिवाजी आव्हाड, बिंदू दुबे के साथ ही अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। मान्यवरों के हाथों 75 महिला शक्तियों का सम्मान किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिवा शहर मंडळ अध्यक्ष रोहिदास मुंडे, जिला उपाध्यक्ष नरेश पवार, ठाणे शहर ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद भगत, कार्यकारिणी सदस्य विजय भोईर, अशोक पाटील, गणेश भगत , मंडल संघटक महासचिव दिलीप भोईर, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन भोईर, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योती पाटील, उत्तर भारतीय मोर्चा महासचिव अवधराज राजभर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रोशन भगत, गुजराती सेल अध्यक्ष रमेश वोरा, अशोक सोळंकी, मधुकर पाटील, प्रवीण पाटील, अंकुश मढवी, वार्ड अध्यक्ष नागेश पवार,राहुल साहू आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

New Delhi : राष्ट्रपति भवन में लुटियंस की जगह लगाई गई राजाजी की प्रतिमा

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रपति भवन में सोमवार को पहले भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के जीवन और विरासत को दर्शाने वाले 'राजाजी...

Explore our articles