spot_img

THANE : रोज आठ हजार कमाने की लालच

महिला को लगाया दस लाख का चूना

ठाणे : ठाणे शहर में रहने वाली एक महिला को रोजाना 8000 रुपए कमाने की लालच दी गई । लालच देने वाले ने कहा कि उसका चयन वर्क फ्राम होम के लिए हो गया है।इसी बीच महिला के मोबाइल पर लिंक भेज कर जालसाज ने पैसे भरने को कहा। उसके बैंक खाते से 10 लाख 70 हजार रुपए भरा गया। बाद में महिला को आभास हुआ कि उसके साथ ठगी की गई है। फरियादी महिला ने ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
घटना 3 सितंबर 2022 को दोपहर के बीच हुई है । इस मामले की जांच श्रीनगर पुलिस कर रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय फरियादी महिला ठाणे के श्रीनगर की रहने वाली है ,जो एजुकेशन इंस्टिट्यूट चलाती है। उसके मोबाइल पर पारसनाथ ट्रेडिंग कंपनी नाम से व्हाट्सएप मैसेज आया।व्हाट्सएप मैसेज में कहा गया कि आपका सिलेक्शन वर्क फ्रॉम होम के लिए जॉब सिलेक्शन हो गया है। अब आप रोजाना घर बैठे 8000 कमा सकती हैं। इसी क्रम में आरोपी ने मोबाईल क्रमांक 9701849165 से फरियादी को अलग-अलग लिंक भेजा। जिसमें पार्श्वनाथ ट्रेडिंग कंपनी के पेटीएम आईडी पर और रामप्रसाद मीणा के यस बैंक खाते पर समय-समय पर दस लाख 70हजार की रकम भरने के बाद भी उन्हें किसी तरह का लाभ नहीं मिला। तब महिला को आभास हुआ कि उसके साथ ठगी की गई है। फरियादी महिला ने श्रीनगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है, लेकिन अभी तक इस बारे में किसी भी तरह का सुराग पुलिस को नहीं लगा है।

Explore our articles