spot_img
HomelatestTHANE : महिलाओं के खिलाफ विवादास्पद बयान मामला

THANE : महिलाओं के खिलाफ विवादास्पद बयान मामला

बाबा रामदेव के पुतले पर चप्पल बरसाई महिलाएं

महिलाओं ने किया विरोध आंदोलन

ठाणे : ठाणे शहर में आयोजित एक योग शिविर के दौरान बाबा रामदेव ने महिलाओं के विषय में अभद्र टिप्पणी की। जिसको लेकर लगातार विरोधी प्रतिक्रियाएं आने लगी है। बाबा रामदेव के बयानों को लेकर महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भी विरोध आंदोलन किया जा रहा है । इसी क्रम में ठाणे शहर में भी आज महिलाओं ने कांग्रेस के बैनर तले बाबा रामदेव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनकी प्रतिमा की चप्पलों से पिटाई की। महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव शिल्पा सोनोने की अगुवाई में विरोध आंदोलन किया गया। सैकड़ों महिलाओं ने इस विरोध आंदोलन में भाग लिया।महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव शिल्पा सोनोने की अगुवाई में ठाणे शहर के प्रभाव तीन में बाबा रामदेव के खिलाफ विरोध आंदोलन किया गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने इसमें भाग लिया। कांग्रेसी महिलाओं ने बाबा रामदेव की प्रतिमा की चप्पलों से पिटाई की।

कांग्रेसी महिलाओं ने जमकर बाबा रामदेव के खिलाफ नारेबाजी की
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए शिल्पा सोनोने ने कहा कि किसी भी स्तर पर बाबा रामदेव का बयान स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने जो बयान दिया है उसकी सर्वत्र निंदा हो रही है। ऐसे निंदनीय व्यक्तित्व के धनी बाबा रामदेव के खिलाफ आम महिलाओं में गुस्सा भड़कना स्वभाविक है। ठाणे शहर में कांग्रेसी महिलाओं ने जमकर बाबा रामदेव के खिलाफ नारेबाजी की । मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। वही महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के सचिव शिल्पा सोनोने ने सरकार से मांग की है कि बाबा रामदेव ने सार्वजनिक तौर पर महिलाओं का अपमान किया है । उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई होनी चाहिए। इस विरोध आंदोलन में ठाणे महिला कांग्रेस की पदाधिकारी वसुधा गायकवाड, सरचिटणीस ठाणे शहर जिल्हा महिला काँग्रेस, हौशीला यादव, वैजंता आबणावे, चंद्रावती यादव, लीलाताई बाविस्कर, लता मेहंगडे, आरती आबनावे, ज्योती लांजेवार, शिवन्या विश्वकर्मा, सुनिता लखन, अनिता राजभर, सुमन त्रिपाठी, ज्योती लखन, आरती यादव, मालती मोर्या,जाणवी मोर्या, पुजा मेंहगळे, माधुरी यादव, कल्याणी पाटील व अन्य शामिल थीं।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर