
ठाणे : (Thane) एकनाथ शिंदे की संकल्पना और महापौर शर्मिला पिंपलोलकर (Eknath Shinde and guided by Mayor Sharmila Pimpalolkar) के मार्गदर्शन में ठाणे मनपा द्वारा चलाए जा रहे व्यापक स्वच्छता अभियान के तहत दिवा प्रभाग समिति के वार्ड क्रमांक 33 में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया, जिसे नागरिकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। वाई जंक्शन से कौसा तालाब, चरणी पाड़ा रोड (Y-Junction to Kausa Lake, Charni Pada Road)और आसपास के क्षेत्रों में 150 सफाई कर्मचारियों की मदद से जेटिंग मशीन, जेसीबी और डंपर के जरिए करीब 14 टन कचरा और मिट्टी हटाई गई, वहीं सड़कों की धुलाई और अवैध पोस्टर भी हटाए गए। महापौर द्वारा निर्देशित इस अभियान को शहर के सभी वार्डों में साप्ताहिक रूप से लागू किया जा रहा है, जिसमें उद्यान, अतिक्रमण, फाइलेरिया और निर्माण विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक मयूरी वखारिया, उप मुख्य सफाई निरीक्षक डोगर परदेशी, लक्ष्मण पुरी, गौरी तांबे, उप अभियंता सचिन कदम (Chief Sanitation Inspector Mayuri Vakhariya, Deputy Chief Sanitation Inspectors Dogar Pardeshi, Laxman Puri, and Gauri Tambe, as well as Deputy Engineer Sachin Kadam) समेत सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए।


