ठाणे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश आगे बढ़ रहा है। देश की 140 करोड़ जनता प्रगति करे। प्रधानमंत्री की तमाम योजनाओं का लाभ नागरिकों को सीधे मिले, इसलिए भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है। मंत्री रविंद्र चव्हाण ने नागरिकों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आवाहन किया। मनपा क्षेत्र के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर तमाम जगहों पर शिविर का आयोजन किया गया है और प्रधानमंत्री ने नागरिकों से संवाद साधा। पी एम उज्वला, आयुष्यमान भारत कार्ड, आधार कार्ड, अपग्रेडेशन, पी एम स्वनिधी, प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन, ई- बस आदि योजनाओं से संबंधित जानकारी को 26 जनवरी तक मनपा के 9 प्रभाग समितियों में डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से अवगत कराया जाएगा ।इस दौरान भाजपा विधायक संजय केलकर, निरंजन डावखरे, अतिरिक्त आयुक्त (1) संदीप मालवी, उपायुक्त जी.जी. गोदेपुरे, शंकर पाटोले, सहायक आयुक्त भाईक, पूर्व नगरसेवक संजय वाघुले, भरत चव्हाण ,भाजपा नेता संदीप लेले सहित पूर्व नगरसेवक उपस्थित थे।


