spot_img

THANE : महाराष्ट्र में 12 बच्चों से बंधुआ मजदूरी कराने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामले दर्ज

ठाणे : महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मवेशी चराने के लिए 12 बच्चों से बंधुआ मजदूरी कराने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि बंधुआ मजदूरी प्रथा (उन्मूलन) अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत तीन मामले शुक्रवार को ठाणे स्थित एक संगठन की शिकायत पर अहमदनगर जिले के संगमनेर, पारनेर और गहरगांव थानों में दर्ज किए गए। अधिकारी ने कहा कि मामलों में भारतीय दंड संहिता और किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता श्रमजीवी संगठन ने रविवार को एक बयान में कहा कि बच्चे 7-18 साल की उम्र के हैं और उन्हें नासिक तथा अहमदनगर में उनके परिवार के हवाले कर दिया गया।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles