spot_img

THANE : नवी मुंबई में खड़ी ट्रेन में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई में खड़ी ट्रेन में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि वर्धा जिले के अरवी का रहने वाला यह युवक और पीड़िता बेघर हैं और सानपाड़ा इलाके में एक पुल के नीचे रहने के दौरान उनकी एक-दूसरे से जान-पहचान हुई।

उन्होंने बताया, “15 फरवरी को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार युवक ने वाशी और सानपाड़ा स्टेशन के बीच खड़ी एक उपनगरीय ट्रेन में उसके (नाबालिग) साथ कई बार बलात्कार किया। उसे शुक्रवार को वर्धा से गिरफ्तार किया गया।”

रेलवे पुलिस के अधिकारी ने बताया कि युवक पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत बलात्कार तथा अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है।

Islamabad : पाकिस्तान में महंगाई, पेट्रोल 253.17 और हाई स्पीड डीजल 258.17 रुपये प्रति लीटर

इस्लमाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान की संघीय सरकार (government of Pakistan) ने पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमत बढ़ा दी है। नई दर आज...

Explore our articles