spot_img

Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 20 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
ठाणे:(Thane)
महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Maharashtra’s Thane district) में 20 वर्षीय एक विवाहिता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नारपोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने रविवार को दोपहर में भिवंडी इलाके के मनकोली नाका स्थित अपने घर में कथित तौर पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे लेने के बाद उसे पोस्ट मार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि महिला के ऐसा कदम उठाने की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles