spot_img

Thane : महाराष्ट्र की तलोजा जेल में 19 साल के विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या की

Thane: 19-year-old undertrial commits suicide in Maharashtra's Taloja Jail

ठाणे: (Thane) महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Thane district of Maharashtra) में स्थित तलोजा केंद्रीय कारागार में बंद 19 वर्षीय एक विचाराधीन कैदी ने बुधवार की सुबह कारागृह परिसर में फांसी का फंदा लगा कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली । नवी मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी।खारघर पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक संदीपन शिंदे ने कहा कि विचाराधीन कैदी को बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार कर 22 दिसंबर को तलोजा जेल लाया गया था।

उन्होंने कहा कि मरने वाले की पहचान करन सेरियन के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि उसने फांसी का फंदा बनाने के लिये कपड़े का इस्तेमाल किया था। अन्य कैदियों और कर्मचारियों द्वारा जानकारी दिये जाने के बाद जेल प्रशासन उसे अस्पताल ले गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस अधिकारी ने कहा कि विचाराधीन कैदी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles