spot_img

Thane : सरोवर दर्शन कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी संस्था में हुई 18 लाख की हेराफेरी

Thane: 18 lakhs misappropriated in Sarovar Darshan Cooperative Housing Society

संस्था पदाधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज
समर प्रताप
ठाणे :(Thane)
ठाणे शहर में स्थित सरोवर दर्शन इमारत का प्रबंधन सरोवर दर्शन कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के माध्यम से किया जाता है। सरोवर दर्शन कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी ठाणे संस्था के सभासद जितेंद्र जैन ने निबंधक से शिकायत की है कि कई सालों से संस्था प्रबंधन मनमानी कर रहा है। स्थिति ऐसी है कि जो काम सोसाइटी के लिए बिल्डरों को करना था, वह काम संस्था की ओर से किया गया।उनका आरोप है कि इसमें आर्थिक जालसाजी भी हुई है। सबसे अहम बात यह है कि संस्था के पदाधिकारियों, प्रबंधन व संचालक ने सभासदों को विश्वास में लिए बिना 18 लाख रुपए खर्च कर डाले। जबकि यह काम बिल्डर को खर्च करना चाहिए था । इसी को लेकर उन्होंने निबंधक से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि संस्था की सर्वसाधारण सभा को लेकर भी फेरफार किए जाने की संभावना है।
शिकायत अनुक्रमांक सन 2018, 2019 और वर्ष 2020 के वैधानिक लेखा परीक्षण, आर. के. पाटील लेखा परीक्षक श्रेणी एक, सहकारी संस्था कल्याण ने कहा कि सरोवर दर्शन कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के ओसी और वापर परवानगी का काम बिल्डर द्वारा किया जाना आवश्यक था। लेकिन यह काम 1800000 की निधि खर्च कर संस्था के प्राधिकृत मंडल, पदाधिकारी व संचालक ने अपने अधिकार के तहत किया। जैन का आरोप रहा है कि इन कार्यों के लिए संस्था के सभासदों को भी विश्वास में नहीं लिया गया।
जितेंद्र जैन का आरोप है कि किए गए कार्यों को लेकर सभासदों को विश्वास में नहीं लिए जाने से संस्था को आर्थिक क्षति हुई है। सर्वसाधारण सभा की कार्यवाहियों में भी फेरफार किए जाने की बात उन्होंने कही है। इतना ही नहीं संस्था में काम के नाम पर रकमों की बंदरबांट संचालक और प्रशासक के साथ हुई है । जबकि 22 लोगों पर शुक्लेश्वर कुलथे लेखा परीक्षक सहकारी संस्था, कल्याण ने जिला विशेष लेखा परीक्षक वर्ग 2 सहकारी संस्था, ठाणे एनपी दानेज के मार्गदर्शन में नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है । इस मामले की जांच पुलिस निरीक्षक आनंद निकम कर रहे हैं।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles