टेक्सास में मनी लॉन्ड्रिंग और वायर फ्रॉड के आरोप
टेक्सास : (Texas) भारतीय मूल के जज केपी जार्ज (Indian-origin judge KP George) को अमेरिका के टेक्सास राज्य के फोर्ट बेंड काउंटी में मनी लॉन्ड्रिंग, वायर फ्रॉड और चुनावी फंडिंग में अनियमितताओं के कथित आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को हुई गिरफ्तारी के बाद उन्हें 20 हजार डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया।
30 हजार से 1.5 लाख डॉलर तक की कथित हेराफेरी
डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के अनुसार जार्ज पर 30 हजार से 1.5 लाख डॉलर तक की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। साथ ही उन पर चुनावी चंदे के दुरुपयोग और वायर फ्रॉड से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने का भी संदेह है।
जार्ज ने बताया राजनीतिक साजिश
जार्ज ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि वह कानूनी तरीके से अपनी बेगुनाही साबित करेंगे।
दोषी पाए जाने पर हो सकती है 10 साल की सजा
अमेरिकी कानून के मुताबिक यदि केपी जार्ज दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें अधिकतम 10 साल तक की जेल हो सकती है। गौरतलब है कि केपी जार्ज 2018 से फोर्ट बेंड काउंटी में काउंटी जज के पद पर कार्यरत हैं।


