
तेहरान : (Tehran) अमेरिका- इजरायल और ईरान (United States, Israel, and Iran) के बीच मिसाइल और बमबारी का दौर जारी है। दक्षिण पश्चिम तेहरान के कराज में मध्य पूर्व के सबसे ऊंचे बी-1 पुल को उड़ाने के बाद ईरान ने शुक्रवार को मध्य पूर्व देशों के आठ बड़े ब्रिजों को उड़ाने की धमकी दी है। ईरान द्वारा जारी सूची के अनुासर ईरान कुवैत के शेख जबर अल अहमद अल सबाह सी ब्रिज, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शेख जायद ब्रिज, अल मकता ब्रिज और शेख खलीफा ब्रिज, सऊदी अरब और बहरीन को जोड़ने वाले किंग फहद लिंकिंग के साथ जॉर्डन के दामिया और अबडून ब्रिज (Sheikh Zayed Bridge, Al Maqta Bridge, and Sheikh Khalifa Bridge; the King Fahd Causeway (which connects Saudi Arabia and Bahrain) as well as Jordan’s Damya and Abdoun Bridges) को उड़ाने की धमकी दी है।


