spot_img

Sydney: श्रीलंका का इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

Sydney

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
सिडनी:(Sydney)
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (Captain Dasun Shanaka) ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर-12 के ग्रुप एक के महत्वपूर्ण मैच में शनिवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

श्रीलंका ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है तथा प्रमोद मदुसन (Pramod Madusan) की जगह चमिका करुणारत्ने को अंतिम एकादश में शामिल किया है। इंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

सेमीफाइनल की दृष्टि से यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। इंग्लैंड इस मैच में जीत दर्ज करने पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा लेकिन अगर श्रीलंका जीत हासिल करता है तो फिर मेजबान और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अंतिम चार में पहुंच जाएगा।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles