spot_img

Surat : गुजरात के सूरत में एक मकान में केमिकल ब्लास्ट के बाद आग, 5 की मौत

Surat: Fire Erupts in House Following Chemical Blast; 5 Dead

सूरत : (Surat) गुजरात के सूरत के लिंबायत क्षेत्र (Limbayat area of ​​Surat, Gujarat) में मीठी खाड़ी के पास स्थित एक मकान में केमिकल में विस्फोट होने से भीषण आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

बताया गया एक घर में साड़ियों का काम होता था, जिसके चलते वहां ज्वलनशील केमिकल रखा गया था। केमिकल में अचानक ब्लास्ट होने से घर में जबरदस्त आग लग गई। इस हादसे में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायलों को इलाज के लिए स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान शहनाज़ बेगम अब्दुल कलाम अंसारी (65 वर्ष), हुसा बेगम अब्दुल कलाम अंसारी (18 वर्ष),शुभान रमजान अली अंसारी (4 वर्ष), शबीना रमजान अली अंसारी (28 वर्ष),परवीन अब्दुल कलाम अंसारी (19 वर्ष)के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस (fire brigade and the police) को सूचना दी। फायर विभाग और एम्बुलेंस की टीम (Fire department personnel and ambulance teams) मौके पर पहुंची और युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना स्थल पर पहुंचे सूरत महानगर पालिका के मेयर दक्षेश मवानी ने कहा कि मनपा का फायर विभाग और पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता से अपने कार्य में जुटा हुआ है।

फिलहाल प्रशासन ने आग पर नियंत्रण पा लिया है और सर्च ऑपरेशन भी पूरा कर लिया गया है। इस दुखद हादसे से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Kolkata : सरकारी अधिकारियों के तबादले पर तृणमूल को झटका

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिकाकोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान सरकारी अधिकारियों के तबादले और हटाने के मामले में...

Explore our articles