spot_img

Surat / Ahmedabad : मेट्रो के काम के दौरान सरिया का ढांचा क्रेन से गिरा, तीन श्रमिक घायल

सूरत/अहमदाबाद : सूरत के एलपी सवाणी रोड पर मेट्रो ट्रेन के लिए चल रहे काम के दौरान गुरुवार देर रात हादसे की खबर है। मेट्रो कर्मचारियों ने घटना को छिपाने की भरसक कोशिश की हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के बारे में पुष्टि करते हुए तीन श्रमिकों के घायल होने की जानकारी दी है।

सूरत में मेट्रो ट्रेन के लिए दो रूटों सरथाणा से ड्रीम सिटी और सारोली से भैंसाण रूट पर काम चल रहा है। घटना के अनुसार सूरत के एलपी सवाणी रोड पर मेट्रो ट्रेन के प्रोजेक्ट स्थल पर रोड के बीचोबीच घेराबंदी कर काम चल रहा है। गुरुवार देररात यहां पिलर के सरिये का ढांचा क्रेन ने उठाया जा रहा था। इसी दौरान वह क्रेन से छूटकर नीचे गिर गया। घटना के बाद मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे सामान्य घटना बताते हुए मामले पर लीपापोती की कोशिश की। दुर्घटनास्थल को पूरी तरह से कॉर्डन कर दिया गया। घायलों के संबंध में भी जानकारी नहीं दी गई, इतना ही बताया गया कि तीन श्रमिकों को चोट लगी है।

जानकारी के अनुसार सूरत में मेट्रो ट्रेन का तेजी से काम चल रहा है। इस दौरान कई दुर्घटनाएं भी हुईं हैं। सूरत में मेट्रो के दो रूट के लिए दो डिपो बनेगा। इसमें एएक ड्रीम सिटी और दूसरा भैंसाण में बनेगा। ड्रीम सिटी के डिपो के लिए कांट्रेक्ट दिया जा चुका है जबकि भैंसाण डिपो का कांट्रेक्ट भी हाल में सौंप दिया गया है। इस पर करीब 198.93 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सारोली से भैंसाण के रूट पर मेट्रो एलिवेटेड होगा। इसमें कुल 18 स्टेशन बनाए जाएंगे। इन सभी की मॉनिटरिंग भैंसाण डिपो से किया जाएगा। भैंसाण डिपो में मेट्रो रैक की क्लिनिंग, लाइन मेंटिनेंस, इमरजेंसी ट्रेन यूनिट, वर्कशॉप, क्लिनिंग प्लांट, ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग प्लांट, कंट्रोल सेंटर जैसी सुविधाएं होंगी। 20 महीने में इस डिपो का कंस्ट्रक्टशन का काम पूरा होगा।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles