spot_img

Surat/Ahmedabad : सूरत में साड़ी वॉकेथान में 15 हजार से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

Surat/Ahmedabad: More than 15 thousand women participated in Saree Walkathon in Surat

सूरत/अहमदाबाद: (Surat/Ahmedabad) सूरत के पुलिस परेड ग्राउंड में रविवार को एक साथ 15 हजार महिलाओं ने साड़ी पहनकर वॉकेथान में भाग लिया। इसमें 13 हजार 900 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। देश में पहली बार इस तरह का साड़ी पहन कर वॉकेथान का आयोजन किया गया।

सूरत महानगर पालिका और सूरत स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड की ओर से महिला सशक्तिकरण और महिलाओं में फिटनेश को लेकर जागरूकता लाने के लिए साड़ी वॉकेथान का आयोजन किया गया। वॉकेथान सूरत के अठवालाइन्स स्थित पुलिस परेड ग्राउंड से शुरू हुआ जो कि पार्ले प्वॉइंट ब्रिज होकर वापस पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचा।वॉकेथान को केन्द्रीय रेल व कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश, नवसारी सांसद सी आर पाटिल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, महापौर हेमाली बोघावाला, विधायक संगीता पाटिल, सूरत मनपा आयुक्त शालिनी अग्रवाल आदि ने रवाना कराया।

अलग-अलग प्रांतों की साड़ियों से नजर आया लघु भारत

मिनी भारत समान सूरत में देश के अधिकांश राज्यों के लोग रहते हैं। टेक्सटाइल और डायमंड हब के कारण देश भर के लोगों का यहां वर्षों से ठिकाना है। अलग-अलग प्रांतों की महिलाओं ने वहां की पारंपरिक साड़ियों को पहन कर वॉकेथान को चार चांद लगाया। इसमें गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, उड़ीसा, तेलंगाना, पंजाब, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों की महिलाओं ने अपने-अपने कलर कोड के हिसाब से साड़ियां पहनी। पटोला, घर चोलूं, नवसारी, चंदेरी समेत अलग-अलग साड़ियों में महिलाएं भाग लेने पहुंची। इसके साथ ही सूरत पुलिस परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय हैंडलूम एक्सपो का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में अलग-अलग 15 राज्यों की 50-50 महिलाओं के ग्रुप ने वॉकेथान के आरंभ से पूर्व अपने राज्य के पहनावे में रैम्प वॉक भी किया।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles