spot_img

Surajpur : नदी पार करते समय मां की गाेद से फिसलकर नाले में गिरी तीन माह की बच्ची, तलाश में जुटी डीडीआरएफ

सूरजपुर : (Surajpur) जिले के सूरजपूर कोतवाली थाना क्षेत्र के मगरिहा नाला पार (Magriha drain in Surajpur Kotwali police station area of ​​the district) करते समय मां की गोद से गिरकर तीन माह की बच्ची पानी के तेज बहाव में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और बच्ची की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12:20 बजे सरिता पति स्व अमर सिंह अपने तीन माह की बच्ची को गोद में लेकर मगरिहा नाला पार कर रही थी। इस दौरान अचानक पानी के तेज बहाव आने के कारण हाथ से बच्ची फिसलकर गिर गई और तेज बहाव में बह गई। इसकी सूचना पर डीडीआरएफ की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची और बच्ची की तलाश में टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। फिलहाल देर शाम तक टीम काे सफलता नहीं मिली है।

Explore our articles