spot_img

Supreme Court: विधायक अब्बास अंसारी की जमानत याचिका पर दो अप्रैल को होगी सुनवाई

नई दिल्ली: (Supreme Court) सुप्रीम कोर्ट ने हथियार लाइसेंस मामले में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि मुख्तार कुख्यात अपराधी है और उन पर कई सारे केस दर्ज हैं। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की अध्यक्षता वाली बेंच ने जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 02 अप्रैल को करने का आदेश दिया।

सुनवाई के दौरान आज उप्र सरकार ने जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय देने की मांग की, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया और सुनवाई 02 अप्रैल को नियत कर दिया। कोर्ट ने 22 जनवरी को उप्र सरकार को नोटिस जारी किया था।

सुप्रीम कोर्ट ने आर्म्स एक्ट मामले में उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा रखी है। 22 जनवरी को सुनवाई के दौरान अब्बास की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताया था। दरअसल, मऊ सदर से सुभासपा के विधायक अब्बास अंसारी पर खेल कोटे से लिये गए शस्त्र लाइसेंस पर आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कई मामलों में वह फरार चल रहे हैं। 25 अगस्त, 2023 को ट्रायल कोर्ट ने अब्बास को अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत फरार घोषित किया था।

Explore our articles