Sukma : 08 लाख की इनामी सक्रिय महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

0
119

सुकमा : सुकमा जिले के दक्षिण बस्तर बटालियन नंबर एक की सक्रिय महिला नक्सली ने गुरुवार को पुलिस एवं सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित महिला नक्सली छग शासन के द्वारा 08 लाख की इनामी घोषित था। नक्सली संगठन में 08 वर्ष से सक्रिय थी। वहीं महिला नक्सली कुंदेड एम्बुश सहित कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल थी। जिला बल, डीआरजी, कोबरा 202, सीआरपीएफ 219 एंव 50 वाहिनी का संयुक्त प्रयास से आत्मसमर्पण किया।

एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर नक्सल संगठन छोड़कर कर आत्मसमर्पण समाज के मुख्यधारा में लौट आई। प्रतिबंधित नक्सली संगठन के दक्षिण बस्तर बटालियन नं. 01 में कार्यरत महिला नक्सली कवासी भीमे पर छग शासन के द्वारा 08 लाख इनामी घोषित था। महिला नक्सली जिले के भेजी थाना क्षेत्र की निवासी है।

वहीं गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ 50 वाहिनी डिप्टी कमाण्डेन्ट अमित कोचर, सीआरपीएफ 219 वाहिनी सहायक कमाण्डेन्ट राजेश कुमार के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया। वहीं महिला नक्सली से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लगातार कैम्पों के निर्माण एवं ऑपरेशनल कार्यवाहियों से बटालियन सहित सक्रिय नक्सली संगठनों का आधार क्षेत्र कमजोर, सिमटता जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में बटालियन के बहुत से कैडर संगठन छोड़कर लगातार समय अंतराल पर भाग गये हैं। कैडरों में अविश्वास की भावना व्याप्त हैं।

आत्मसमर्पित महिला नक्सली को प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रुपये पुलिस अधीक्षक सुकमा द्वारा प्रदाय किया। शासन की पुर्नवास योजना के तहत सभी प्रकार के लाभ प्रदान किया जाएगा। वहीं वर्ष 2023 में कुन्देड़ आश्रम के पास एम्बुश की घटना, वर्ष 2018 में मिनपा मुठभेड़, वर्ष 2017 में टोण्डामरका मुठभेड़, वर्ष 2017 में बुरकापाल एम्बुश की घटना में शामिल थी।