spot_img

Srinagar: कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास गहरी खाई में फिसलने से तीन जवानों की मौत

श्रीनगर: (Srinagar) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास गश्त के दौरान गहरी खाई में गिरने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) सहित तीन सैनिकों की मौत हो गई। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जेसीओ और दो अन्य जवान माछिल सेक्टर में नियमित गश्त पर थे, तभी तीनों फिसलकर खाई में गिर गए।

श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ट्वीट किया, ‘‘ अग्रिम क्षेत्र में एक नियमित गश्त अभियान के दौरान एक जेसीओ और दो अन्य जवान बर्फ में फिसलकर गहरी खाई में गिर गए। तीनों बहादुरों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं।’’

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles