
श्रीनगर : (Srinagar) पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के मैदानी इलाकों में बारिश हुई और बुधवार को ऊंचे इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के अधिकारियों (Meteorological Department officials) ने बताया कि पिछले 24 घंटों में हुई बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी हुई जबकि किश्तवाड, गांदरबल, अनंतनाग, कुपवाड़ा और बांदीपोरा (Kishtwar, Ganderbal, Anantnag, Kupwara, and Bandipora) जिलों के कुछ ऊंचे इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई है।
उन्होंने कहा कि 14 मार्च तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है और उसके बाद 15 से 20 मार्च तक बादल छाए रहने के साथ-साथ ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के कीसानों को 12 मार्च तक कृषि कार्य स्थगित करने की सलाह दी है।


