
श्रीनगर : श्रीनगर पुलिस ने मंगलवार को शहर के नौगाम इलाके में देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने देह व्यापार से जुड़े एक दम्पति सहित 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
श्रीनगर पुलिस ने एक ट्वीट में लिखा कि चैनपोरा मामले की जांच के दौरान नौगाम इलाके में एक और वेश्यावृत्ति के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि इस दौरान चैनपोरा नौगाम के शब्बीर मीर, उसकी पत्नी शाजिया मीर और सौरा के आदिल गुलजार हजार को इस रैकेट को संचालित करने के आरोप में मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच 2 ग्राहकों और एक सेक्स वर्कर को भी हिरासत में लिया गया है। यह सभी स्थानीय निवासी हैं।
पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में शहर के बाग-ए-मेहताब चैनपोरा इलाके में इसी तरह के रैकेट का भंडाफोड़ किया था।


