spot_img

Srinagar: हदवाडा से पुराना मोर्टार शेल बरामद

श्रीनगर:(Srinagar) हदवाडा के भटपुरा गांव में एक पुलिया के पास बीएसएफ के जवानों को आईईडी जैसी वस्तु दिखी। मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और जांच के बाद पता चला कि यह आईईडी नहीं ब्लकि पुराना मोर्टार शेल है।

बीएसएफ के जवान सोमवार को भटपुरा गांव में नियमित गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें एक आईईडी जैसी वस्तु मिली। जवानों ने मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया। जांच के दौरान पता चला कि यह पुराना मोर्टार शेल है। इसके बाद मार्ग को फिर से आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

Explore our articles