spot_img

Srinagar : भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और धोखाधड़ी में जम्मू-कश्मीर के डिप्टी एसपी गिरफ्तार

श्रीनगर: (Srinagar) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और धोखाधड़ी के आरोप में एक पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी) को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को बीएसएनएल एक्सचेंज सनथनगर श्रीनगर के पास पुलिस उपाधीक्षक शेख आदिल मुश्ताक (केपीएस) के आवास की तलाशी ली थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए एसपी घर से बाहर कूद गए और तलाशी के दौरान उनके आवास से एक लैपटॉप, कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि बरामद किए गए।

सूत्रों ने कहा कि नौगाम पुलिस स्टेशन में डिप्टी एसपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एसपी साउथ के नेतृत्व में गठित एक एसआईटी संभावित गंभीर परिणामों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच करेगी।

Bengaluru : आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने कहा, “हम यहां दबदबा बनाने आए हैं”

बेंगलुरु : (Bengaluru) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा (Royal Challengers Bengaluru wicketkeeper-batter Jitesh Sharma) ने साफ कर दिया है कि टीम का...

Explore our articles