spot_img

Srinagar: कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की गई

श्रीनगर: (Srinagar) कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है जबकि श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई जहां तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। इसी बीच काजीगुंड में तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस, प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे के बीच शून्य से नीचे तापमान देखा जा रहा है जो 27 नवंबर तक जारी रहेगा।

Explore our articles