spot_img

Srinagar: केंद्र शासित प्रदेश में स्थायी शांति के प्रयास जारी हैं: डीजीपी

श्रीनगर: (Srinagar) जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लगभग तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचा दिया है। केंद्र शासित प्रदेश में शांति को स्थायी बनाने के प्रयास जारी हैं।

श्रीनगर के ज़ेवान में पुलिस स्मृति दिवस को संबोधित करते हुए डीजीपी सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पिछले तीन दशकों से आतंकवाद से प्रभावित रहा। जम्मू-कश्मीर की धरती से आतंकवाद को खत्म करने की लड़ाई अपने तार्किक निष्कर्ष पर पहुंच रही है। जम्मू-कश्मीर में व्यापक तौर पर स्थायी शांति के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि भले शांति को बाधित करने के प्रयास लगातार हो रहे हैं लेकिन पुलिस ऐसी सभी कोशिशों को नाकाम करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि इस साल आतंकवाद विरोधी अभियानों में अधिकारियों समेत आठ पुलिसकर्मी बलिदान हो गए। सेना और अन्य बलों के कुछ अधिकारी भी बलिदान हुए हैं।

डीजीपी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कश्मीर की स्थिति में बड़ा बदलाव देखा गया है। जम्मू-कश्मीर शांति और विकास के पथ पर है। जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख ने बलिदानी नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अब तक 1606 पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान बलिदान हुए हैं।

डीजीपी ने कहा कि आज हम अपने बलिदानियों के साथ खड़े हैं और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। जम्मू-कश्मीर और पूरा देश उनका बहुत आभारी है। पूरा पुलिस बल बलिदानियों के परिवारों के साथ खड़ा है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 200 पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया।

Explore our articles