spot_img

Srinagar : सीआरपीएफ के जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत

श्रीनगर: (Srinagar) शोपियां जिले के वाची इलाके में एक 32 वर्षीय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जवान की पहचान 246 बटालियन के जय प्रकाश के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार वाची सीआरपीएफ कैंप में जय प्रकाश अचानक बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही जारी है।

Explore our articles