spot_img

SRINAGAR : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में हिमस्खलन, कोई हताहत नहीं

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार को एक गांव हिमस्खलन की चपेट में आ गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक हिमस्खलन की इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी जिले के तुलैल सेक्टर के हुसंगम गांव में दोपहर बाद हिमस्खलन हुआ। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने और बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में 14 जनवरी को भी हिमस्खलन हुआ था। उसी दिन, मध्य कश्मीर के गांदेरबल में सोनमर्ग के सरबल क्षेत्र में एक साथ दो हिमस्खलन हुए। इनमें से किसी भी हिमस्खलन में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, 12 जनवरी को सरबल में एक हिमस्खलन की चपेट में आने से एक निर्माण कंपनी के दो मजदूरों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने अगले 24 घंटों के लिए केंद्र शासित प्रदेश के आठ जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने कहा कि डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों में 2,500-2,600 मीटर से ऊपर स्थित इलाकों में मध्यम-खतरे का हिमस्खलन होने की आशंका है। बारामूला और गांदेरबल जिलों में 2,600 मीटर से ऊपर स्थित इलाकों में कम खतरे का हिमस्खलन होने की आशंका है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

New Delhi : आईसीसी ने घोषित की टी-20 विश्व कप की इनामी राशि, भारतीय टीम को मिले 26,39,423 अमेरिकी डॉलर

नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (International Cricket Council) ने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के समापन के बाद खिलाड़ियों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles