श्रीनगर: (Srinagar) जम्मू-कश्मीर सरकार ने श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के डिप्टी मेयर परवेज कादरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं और अनिल कौल को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।आवास और शहरी विकास विभाग के एक आदेश में सरकार ने कहा कि जांच एंटी करप्शन ब्यूरो, श्रीनगर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर शुरू की गई है।
जम्मू और कश्मीर नगर निगम अधिनियम 2000 की धारा 34 के संदर्भ में विस्तृत जांच करने के लिए आवास और शहरी विकास विभाग में सचिव अनिल कौल को जांच अधिकारी के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी गई है। जो कि एंटी करप्शन ब्यूरो जम्मू-कश्मीर श्रीनगर से प्राप्त इनपुट/रिपोर्ट के आधार पर श्रीनगर नगर निगम के डिप्टी मेयर परवेज़ कादरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप की जांच करेंगे।आदेश में कहा गया है कि जांच की प्रक्रिया के दौरान प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किया जाएगा।


