spot_img

Sonitpur: जामुगुरीहाट में भारी मात्रा में अवैध देसी शराब जब्त

शोणितपुर:(Sonitpur) शोणितपुर जिले की जामुगुड़ी पुलिस (Police) ने अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस सूत्रों (Police sources) ने आज बताया है कि बीती रात के समय जामुगुरीहाट में बड़ी मात्रा में अवैध देसी शराब जब्त की गई।

अभियान का नेतृत्व पुलिस अधिकारी दिनेश डेका ने किया। अभियान के दौरान, पुलिस द्वारा लगभग 10 हजार लीटर अवैध देसी शराब के साथ ही अरुणाचल प्रदेश में बनी अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया। मौके पर ही शराब को नष्ट कर दिया गया।

गौरतलब है कि जामुगुरीहाट में दिन-रात चल रही पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles