spot_img

Sonbhadra : पैरामेडिकल कॉलेज में एडमिशन करा कमिशन लेने के मामले में एक युवक गिरफ्तार

सोनभद्र : राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित ओमप्रकाश पाण्डेय कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल सांइसेज में छात्रों का फर्जी प्रमाण पत्र व शैक्षणिक शुल्क के नाम पर फर्जी बैंक ड्राफ्ट लगाकर बच्चों का एडमिशन कराने व उसके बदले में कालेज प्रबंधन से लगभग पांच लाख रुपये कमिशन लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की ओमप्रकाश पाण्डेय पैरामेडिकल कॉलेज के अश्विन पाण्डेय ने 07 सिंतबर 2021 को राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि एक कंस्लटेसी कम्पनी द्वारा हमारे कॉलेज में बच्चों के एडमिशन कराने के लिए सम्पर्क किया गया।

कम्पनी के लोगों ने बताया कि हम लोग बच्चों के एडमिशन कराने का कार्य करते हैं और उसके बदले कॉलेज से कमिशन लेते हैं। बातचीत के बाद कम्पनी के लोगों द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र व फर्जी बैंक ड्राफ्ट लगाकर एडमिशन कराया गया और कमिशन के रूप में 5 लाख, 35 हजार लेकर फरार हो गए। प्रार्थी द्वारा जब छात्रों का प्रमाणपत्रों की जांच किया गया तो फर्जी पाया गया। बैंक में डिमांड ड्राफ्ट जमा किया गया तो तिन दिन बाद वो भी वापस आ गया और बैंक मैनेजर ने बताया की यह फर्जी डिमांड ड्राफ्ट है जो कुटरचित तरिके से बनाया गया है।

राबर्ट्सगंज कोतवाली में पुलिस ने इस मामले में दीपक सिह निदेशक ज्योति कंसल्टेन्सी फर्म स्थित न्यु एरिया स्टेशन रोड पी0एन0बी0 बिल्डिंग द्वितीयतल(दुर्गा मंदिर के निकट) नवादा बिहार व संजय पुत्र अज्ञात और अविनाश कुमार सिह पुत्र अरविन्द कुमार सिह निवासी गोर्तरा, पोस्ट भरुब, जिला औरंगाबाद के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू किया गया। पुलिस टीम तिनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस टीम ने एक सुचना के आधार पर अभियुक्त अविनाश कुमार सिंह पुत्र अरविन्द कुमार सिंह निवासी गोरतारा थाना ओबरा जिला औरंगाबाद बिहार को सर्विलांस व मुखबिर की सहायता से पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया व आज कोर्ट से अभियुक्त को 14 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा फरार चल रहे दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Explore our articles