spot_img

Sodpur : युवती ने हाथ की नस काटकर की आत्महत्या

सोदपुर : प्रेम त्रिकोण के चलते एक युवती ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से बुधवार को सोदपुर के शतदलपल्ली इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने बताया कि मृत युवती का नाम सुजाता मंडल (15) है। पता चला है कि सुजाता ने घर में ही हाथ की नस काटकर और गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक सुजाता का एक स्थानीय युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन उस युवक को एक दूसरी युवती भी पसंद करने लगी थी। सुजाता के परिजनों का आरोप है कि युवती सुजाता को फोन पर धमकी देती रही। परिजनों का आरोप है कि वह युवती सुजाता को लगातार फोन कर उस पर दबाव बना रही थी कि वह युवक के संपर्क में न रहे।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मामले की जानकारी सुजाता ने अपने परिवार के कुछ सदस्यों को दी। सुजाता काफी दिनों से इस बात को लेकर डिप्रेशन में थी। बुधवार सुबह भी उसने परिजनों से इस संबंध में बात की। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजन कमरे का मुआयना करने पहुंचे तो उन्होंने सुजाता को फंदे से लटकता देखा। सूचना मिलने के बाद खरदह थाने की पुलिस मौके पर गई। धमकाने वाली युवती के खिलाफ सुजाता के घर वालों ने थाने में शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।

Explore our articles