spot_img

Sodpur (North 24 Parganas) : फैक्ट्री से मजदूर का शव बरामद, एक हिरासत में

सोदपुर (उत्तर 24 परगना) : (Sodpur (North 24 Parganas)) सोदपुर के घोला के मुरगाछा इलाके में स्थित एक फैक्ट्री से एक मजदूर का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस घटना में एक फैक्ट्री कर्मचारी को हिरासत में लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक का नाम शुभोजित मंडल (29) है। वह शनिवार को फैक्ट्री में काम करने गया था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह फैक्ट्री खुलने पर शुभोजित का शव बरामद किया गया। पुलिस एक फैक्ट्री कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Explore our articles