spot_img

Siwan : सीवान स्टेशन पर 15 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Siwan: Smuggler arrested with 15 liters of country liquor at Siwan station

सीवान : (Siwan) रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force) पोस्ट सीवान एवं अपराध आसूचना शाखा छपरा की संयुक्त टास्क टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर निगरानी के दौरान रविवार को एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।

उसके पास से 75 पाउच बंटी-बबली ब्रांड देसी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 15 लीटर (75 pouches of Bunty-Babli brand country liquor, totaling 15 liters) बताई गई है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देश पर निरीक्षक सीआईबी छपरा तथा प्रभारी निरीक्षक सीवान सुभाष चंद्र यादव के (Inspector CBI, Chapra, and Inspector-in-Charge, Siwan, Subhash Chandra Yadav) नेतृत्व में टीम द्वारा स्टेशन परिसर में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

इसी दौरान ट्रेन संख्या 15106 से उतरकर प्लेटफॉर्म से बाहर निकल रहे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। तलाशी लेने पर उसके शरीर पर टेप से बांधकर तथा एक झोले में रखी गई 200 एमएल की 75 बोतल देसी शराब बरामद की गई।

जब्त शराब की कुल कीमत 4,125 रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश साह के रूप में हुई है जो सीवान मुफ्फसिल थाने के खुरमाबाद निवासी स्व. महेश साह का पुत्र है।

आरपीएफ ने आवश्यक कार्रवाई के बाद जब्त शराब एवं आरोपी को अग्रिम कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग सदर सीवान को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में उत्पाद थाना सदर सीवान में कांड संख्या 163/26, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच सउनि समोद कुमार द्वारा की जा रही है।

कार्रवाई में सउनि छोटेलाल सिंह यादव, कांस्टेबल विजय यादव, अमरेन्द्र कुमार सिंह, उपेंद्र मिश्रा एवं हेका राम सूरत यादव शामिल रहे।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles