सिरसा : जिलेभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल के तहत डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स कमेटी की टीम की बदौलत 40 नाबालिग बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। शुक्रवार को भी टीम ने शहर के रोड़ी बाजार,सदर बाजार,एकता चौक व पुरानी सब्जी मंडी में जाकर 4 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू किया। चेयरपर्सन अनीता वर्मा आज स्वयं टीम की लीड कर रहीं थी।
उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से ये ऑपरेशन चल रहा है। 30 अप्रैल तक चलने वाले इस ऑपरेशन के तहत अब तक 40 बच्चों का रेस्क्यू किया जा चुका है। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के सन्मुख पेश करके काउंसलिंग कराई गई। बच्चों के परिवारों को ढूंढक़र उनकी भी काउंसलिंग कराई गई। साथ ही उन्हें अपने बच्चों को ऐसे भीख मांगने के लिए न छोड़ जाने के लिए प्रेरित किया। सभी बच्चों को उनके परिजनों के हवाले किया गया। इस ऑपरेशन का मकसद बाल श्रम व भींख मांगने को मजबूर बच्चों का रेस्क्यू कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना व शिक्षा के साथ जोडऩा है। जिला बाल कल्याण अध्यक्ष अनीता वर्मा ने बताया कि बच्चों
रेस्क्यू करने के साथ-साथ कारोबारियों से कहा गया है कि वे 14 साल से कम आयु के बच्चों को काम पर न रखें, 14 से 18 साल तक के बच्चों से जोखिम भरा काम न करवाएं। उनसे हलका काम लिया जा सक ता है। साथ ही उन्हें शिक्षा के साथ भी जुड़े रहने दें। 14 साल से उपर आयु का जो भी बच्चा काम पर रखे तो उसके बारे में सारी जानकारी व आईडी जरूर रख लें।


