spot_img

SIRSA : सिरसा में लिव-इन पार्टनर्स ने की आत्महत्या

सिरसा : लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक व्यक्ति व महिला ने राजस्थान केनाल में कार गिरा दी। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से 18 घंटे बाद कार को बाहर निकाला। वहीं दोनों मृतकों के शव को डबवाली नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

जानकारी के अनुसार देर रात 45 वर्षीय राजकुमार निवासी डबवाली और 42 वर्षीय जसप्रीत कौर निवासी गांव किलियांवाली होंडा सिटी कार में सवार होकर अबूब शहर की तरफ रवाना हुए। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि होंडा सिटी कार में पेट्रोल खत्म हो जाने की वजह से राजकुमार महिला सहित पेट्रोल लेने के लिए अबूब शहर बस स्टैंड पर गया।

डबवाली की तरफ आते समय उसने अपनी होंडा सिटी कार राजस्थान नहर में गिरा दी। जिसकी सूचना व्यक्ति-महिला के परिजनों को पता चली तो उन्होंने घटना स्थल पर पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रात के समय तक नहर में ढूंढने का प्रयास किया, परंतु कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

गुरुवार की सुबह गोताखोरों को बुलाकर क्रेन के माध्यम से करीब 18 घंटे के पश्चात नहर में से कार में फंसे व्यक्ति-महिला के शवों को निकालकर नागरिक अस्पताल डबवाली ले जाया गया। मृतक राजकुमार जसप्रीत को रुपए लेने के बहाने अबूब शहर की तरफ लेकर आया था। जिस होंडा सिटी कार में राजकुमार युवती को लेकर घूमने निकला था,वह होंडा सिटी कार अपने परिचित से मांगकर लेकर गया था। मृतक राजकुमार सब्जी की रेहड़ी लगाने का कार्य करता था, जिसके दो बच्चे हैं। वहीं, मृतक जसप्रीत कौर के 3 बच्चे बताए जा रहे हैं।

Explore our articles