spot_img

Sirohi: माउंट आबू की नक्की झील डूबे युवक का शव पांचवें दिन मिला

Sirohi

सिरोही: (Sirohi) पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू की नक्की झील (Mountain tourist destination Nakki Lake of Mount Abu) में एक युवक के डूबने के पांचवें दिन शुक्रवार सुबह उसका शव पानी पर तैरता दिखा। पुलिस और नगर पालिका की आपदा टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला तथा राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार सोमवार को आठ लोग झील में बोटिंग करने गए थे, तभी एक युवक नक्की झील में कूद गया। इस मामले में तीन महिलाओं और चार पुरुषों से पूछताछ भी चल रही थी।

थाना अधिकारी किशोर सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि नक्की झील में एक युवक डूब गया है, जिस पर नगरपालिका के गोताखोर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद झील में डूबे युवक की तलाश में रेस्क्यू शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद सफलता नहीं मिली। इसके बाद बुधवार को उदयपुर से स्टेट डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम दो दिन तक झील के कोने-कोने में युवक की तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।

थाना अधिकारी किशोर सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच भी करती रही। इस दौरान सामने आया कि सोमवार दोपहर युवक के साथ कुल आठ लोगों ने नक्की झील में बोटिंग की थी। इस दौरान सोनू राणा नामक युवक बोटिंग करते समय ही बोट से ही कूद गया था। नाव से सात लोग वापस लौटे, लेकिन मृतक के बारे में किसी ने जिक्र तक नहीं किया। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बोट में सवार होने वाले 8 लोगों में से एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के झील में डूबने की जानकारी दी।

उसने बताया कि 10 अप्रैल सोमवार को दोपहर के समय बोटिंग के लिए गए लोगों में से सोनू का नाम व्यक्ति झील में कूद गया था। इस मामले को लेकर पुलिस ने सभी लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने नक्की झील के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं, जिसमें एक फुटेज में युवक अपने दोस्तों के साथ बोट हाउस की ओर पैदल जाते नजर आया। इसके बाद पुलिस ने बोट हाउस के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शुक्रवार सवेरे झील के पानी पर शव तैरता देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

New Delhi : मिरांडा, हंसराज और स्टनर्स ने पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबले जीते

नई दिल्ली : (New Delhi) नई दिल्ली के श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज में खेले जा रहे पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (5th...

Explore our articles