spot_img

Silvassa : दादरा-नगर हवेली बंद को कांग्रेस का साथ

सिलवासा : (Silvassa) सिलवासा में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर आयोजित बंद को दादरा एवं नगर हवेली प्रदेश कांग्रेस समिति (Dadra and Nagar Haveli Pradesh Congress Committee) (DNPCC) ने समर्थन देते हुए इसे सफल बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रभु टोकिया (State Congress President Prabhu Tokia) ने सामाजिक मंच द्वारा 21 फरवरी को किए गए स्वैच्छिक और शांतिपूर्ण बंद के आह्वान का समर्थन किया। स्थानीय समाज एकता मंच के संयोजन में प्रभु टोकिया और दिगेश जोशी (leadership of Prabhu Tokia and Digesh Joshi) के नेतृत्व में आयोजित इस बंद में व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं। कांग्रेस ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी और एकजुटता का प्रतीक बताया तथा व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: कांग्रेस

प्रेस नोट में हाल के दिनों में क्षेत्र में महिलाओं से जुड़े गंभीर अपराधों का हवाला देते हुए चिंता जताई गई। प्रेस सूचना ब्यूरो और गृह मंत्रालय (Press Information Bureau and the Ministry of Home Affairs) के आंकड़ों के आधार पर बताया गया कि क्षेत्र में दुष्कर्म सहित कई गंभीर मामले दर्ज हुए हैं। कांग्रेस ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। पार्टी ने आरोप लगाया कि कुछ जनप्रतिनिधि इस विषय को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया कि दर्ज एफआईआर कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है और कानून अपना काम करेगा। कांग्रेस ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने के लिए वह लगातार आवाज उठाती रहेगी।

Explore our articles