spot_img

Siliguri : बच्चे के साथ रहस्यमय तरीके से लापता हुई महिला, तलाश में जुटी पुलिस

सिलीगुड़ी : (Siliguri) चार साल के बेटे के साथ घर से निकली गृहिणी रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई पता न चलने से पूरा परिवार और रिश्तेदार चिंतित है। लापता गृहिणी का नाम बनिका रॉय (21) है। वह राजगंज ब्लॉक के मंतादारी ग्राम पंचायत के उत्तर मंतादारी इलाके (missing housewife is Banika Roy (21). She is a resident of Uttar Mantadari area of Mantadari Gram Panchayat of Rajganj block)की निवासी है। आखिरकार, परिवार ने भोरेर आलो थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गृहिणी की तलाश शुरू कर दी है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बनिका को कुछ दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। इसी वजह से वह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपने चार साल के बेटे को लेकर राजगंज ग्रामीण अस्पताल के लिए निकली थी। शाम से रात हो जाने के बावजूद भी वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने विभिन्न रिश्तेदारों के घर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद चिंतित परिवार की तरफ से गुरुवार रात भोरेर आलो थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles