spot_img

Siliguri : गृहिणी की रहस्यमय मौत, पति हिरासत में

सिलीगुड़ी : गृहिणी की रहस्यमय मौत का मामला सोमवार को सामने आया है। घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के 46 नंबर वार्ड के चंपासारी इलाके की है। मृत गृहिणी का नाम सावित्री शाह है। घटना की खबर पाकर गृहिणी की माता-पिता सिलीगुड़ी पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

वहीं, प्रधान नगर थाने में बेटी की हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया गया। जिसके पुलिस ने गृहिणी के पति विजय कुमार को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात को सावित्री को फंदे से लटकता शव ससुराल में मिला था।अलीपुरद्वार की रहने वाली सावित्री साह की शादी वर्ष 2021 में सिलीगुड़ी नगर निगम के 46 नंबर वार्ड के चंपासारी इलाके में रहने वाले विजय कुमार के साथ हुई थी। सावित्री और विजय का एक वर्ष का एक बेटा भी है।

मृतक गृहिणी के माता-पिता का आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद से ससुराल के लोग सावित्री को मानसिक और शारीरिक रूप से अत्याचार करता था। कल उन्हें खबर मिली कि सावित्री ने आत्महत्या कर ली है। उनकी बेटी का ससुराल वालों ने हत्या कर आत्महत्या बता रहे है।

Explore our articles