spot_img

Siliguri: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

सिलीगुड़ी:(Siliguri) सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी वारिसजोत में शनिवार सुबह पेड़ से एक युवक का झूलता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम किशोर कुमार राय (24) है। वह वारिसजोत का रहने वाला था।

सूत्रों के अनुसार, सुबह खेत में काम करने के दौरान स्थानीय लोगों ने पेड़ से झूलते एक युवक का शव देखा। इसके बाद आनन-फानन में इसकी सूचना खोरीबाड़ी थाने की पुलिस को दी। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक कई दिनों से मानसिक तनाव में था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Explore our articles