spot_img

Siliguri : सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर की कार पर हमला

सिलीगुड़ी : (Siliguri) सिलीगुड़ी नगर निगम के उपमेयर रंजन सरकार (Deputy Mayor Ranjan Sarkar) पर शनिवार रात हमला किया गया। इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उपमेयर की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सेवक मोड़ के पास मेयर की कार पर शनिवार रात हमला हुआ। वे किसी तरह कार में सवार होकर भागकर अपनी जान बचाने में सफल हुए। मेयर के साथी ने घटना को रिकॉर्ड कर लिया। घटना की शिकायत दर्ज कर यह जानकारी और साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए गए। दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने हमले में संलिप्तता के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में से एक बांकुड़ा जिले का रहने वाला है। दूसरा सिलीगुड़ी का निवासी है। घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

पीड़ित रंजन सरकार ने आरोप लगाया कि रिश्तेदार के घर से लौटते समय दो बदमाशों ने उनकी कार पर हमला किया। इस घटना के बारे में मेयर गौतम देब ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। रंजन एक रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। घटना की सूचना हमने पुलिस को दे दी है। घटना के बारे में डीसीपी राकेश सिंह ने कहा कि हमने विभिन्न तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles