spot_img

Shivamogga: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिवमोगा हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

Shivamogga

शिवमोगा: (Shivamogga) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कर्नाटक के बेलगावी में सोमवार को कमल के आकार के टर्मिनल वाले शिवमोगा हवाईअड्डे का उद्घाटन किया।

हवाई अड्डे के उद्घाटन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कर्नाटक इकाई के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के 80वें जन्मदिन के मौके पर हुआ।

नया हवाई अड्डा करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल भवन में प्रति घंटे 300 यात्री आ-जा सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे से शिवमोगा और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों से संपर्क और पहुंच में सुधार होने की उम्मीद है। यह मोदी का इस साल चुनावी राज्य कर्नाटक का पांचवां दौरा है, जहां मई से विधानसभा चुनाव होने हैं।

Explore our articles