spot_img

Shimla : बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों का शिमला में धरना, 870 खाली पदों को भरने की मांग

शिमला: (Shimla) बेरोजगार शारीरिक शिक्षा कल्याण संगठन ने प्रदेश की सुखविन्दर सिंह सुक्खू सरकार के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। शारीरिक शिक्षकों ने गुरुवार को शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने खाली पड़े 870 पदों को शीघ्र भरने की सरकार से मांग की है। इन्होंने सरकार को चेताया कि अगर एक महीने कर भीतर शारीरिक शिक्षकों के 870 पदों को भरने की भर्ती प्रक्रिया को शुरू नहीं किया तो वे परिवार सहित अनशन पर बैठा जाएंगे और जो भी पढ़ाई की है उसके डिग्री डिप्लोमा सरकार को सौंप देंगे।बेरोजगार शारीरिक शिक्षा कल्याण संगठन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रामेश राजपूत ने कहा है कि सरकार ने शारीरिक शिक्षकों के 870 पदों को भरने की भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी कोर्ट में जाने की वजह से लटक गई थी लेकिन अब कोर्ट ने मामले को डिसमिस कर दिया है इसलिए सरकार भर्ती प्रक्रिया को शुरू करें।

उन्होंने कहा कि कई बार सरकार के ध्यान में मामला लाया गया लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला इसलिए आज मजबूरन बेरोजगार शारीरिक शिक्षक धरना प्रदर्शन किया है क्योंकि अब सब्र का बांध टूट गया है और उम्र भी हाथ से निकलती जा रही है। लगभग 22 से 25 हज़ार बेरोजगार शारीरिक शिक्षक नौकरी का इंतजार कर रहे हैं इसलिए सरकार भर्ती प्रक्रिया को जल्दी शुरू करें।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles