spot_img

Shimla : शिमला में हरियाणा के दो युवकों समेत तीन चिट्टा सहित दबोचे

शिमला : (Shimla) राजधानी शिमला (capital, Shimla) में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों में दो हरियाणा के अम्बाला जिला के रहने (residents of Ambala district, Haryana) वाले हैं। शनिवार शाम एसआईयू शिमला के एएसआई सुशील कुमार नियमित गश्त और जांच के लिए लोअर खलीनी स्थित वर्मा कॉटेज के पास फौजी शॉप क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें संदिग्ध गतिविधि दिखी और मौके पर पकड़े गए तीन युवकों की तलाशी लेने पर 6.910 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने जिन तीन युवकों को पकड़ा है, उनमें पहला रजत कुमार (30) औऱ दूसरा शुभम घई (29) जिला अंबाला (हरियाणा) के (Rajat Kumar (30) and Shubham Ghai (29), residents of Ambala district, Haryana) रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी कमलेश वर्मा (25) रामपुर, जिला शिमला का रहने वाला है। पुलिस ने तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार पुलिस को आशंका है कि आरोपी नशे की खेप शिमला क्षेत्र में सप्लाई करने आए थे। एसआईयू टीम ने बरामद नशे को कब्जे में लेकर थाना न्यू शिमला में तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करवाया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे। आरोपियों के मोबाइल फोन और संपर्कों की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles